{"_id":"5edfaf4e8ebc3e42d8347b9f","slug":"distancing-balrampur-news-lko5252126130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर में सोमवार की शाम मस्जिदों के बाहर चेकिंग करते सीओ शिव प्रसाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर तीनों तहसीलों के सीओ और 13 कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों की तरफ से मंगलवार को धार्मिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। टीम ने इस दौरान मॉल, रेस्तरां व होटल की भी चेकिंग की।
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों व कर्मियों ने एसपी के निर्देश का अनुपालन कराया। कहा कि पांच लोगों से ज्यादा किसी भी धार्मिक स्थल पर प्रवेश न करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन धार्मिक स्थलों के संचालक व कार्यकर्ता स्वयं कराएं। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना राजितराम, महराजगंज तराई थाना राजेश कुमार, रेहरा बाजार थाना विनोद अग्निहोत्री, उतरौला कोतवाली अनिल कुमार यादव, गैसड़ी कोतवाली डीडी मिश्रा, नगर कोतवाली रामाश्रय राय व देहात कोतवाली वीरेंद्र सिंह सहित सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने टीमें गठित कर धार्मिक स्थलों की सघन चेकिंग की।
सीओ सिटी आरआर सिंह, सीओ सदर प्रेम कुमार थापा, सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद व सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव ने भी धार्मिक स्थलों पर जाकर चेकिंग की। पांच से अधिक व्यक्तियों को एक साथ नमाज न अदा करने की हिदायत दी। इस दौरान पुलिस अफसरों व कर्मियों ने चालू किए गए माल, रेस्तरां व होटल आदि की भी चेकिंग की। दुकानों पर भी सरकार व प्रशासन की तरफ से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।