{"_id":"688f81f10256ae4ce70340d2","slug":"disposal-of-objections-received-on-delimitation-begins-balrampur-news-c-99-1-slko1019-130891-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परिसीमन पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परिसीमन पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण शुरू
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन अब परिसीमन पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कराने में जुट गया है। जिले की ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के वार्ड परिसीमन की प्रस्तावित सूची पर मिली छह आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया पांच अगस्त तक चलेगी।
जिलाधिकारी डॉ. पवन अग्रवाल ने बताया कि परिसीमन की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले की 793 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, 9945 ग्राम पंचायत सदस्य, 980 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 39 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए परिसीमन सूची 29 जुलाई को सार्वजनिक की गई थी।
जिन लोगों ने वार्ड परिसीमन को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं, उन्हें नियमानुसार सुनवाई का अवसर दिया जा रहा है। आपत्तियों की जांच के बाद संबंधित वार्डों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। परिसीमन की अंतिम सूची 6 से 10 अगस्त के बीच जारी की जाएगी। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।