फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Disorder in Kovid Level-2 Hospital

कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में अव्यवस्था

Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Disorder in Kovid Level-2 Hospital
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में अव्यवस्था का बोलबाला है। यहां भर्ती मरीजों के इलाज में भारी अनियमितता बरती जा रही है। मरीज के हालत के बारे में परिवारीजनों को भी कोई सूचना नहीं दी जाती है। यह आरोप लगाते हुए विशुनापुर व पेहर बाजार निवासी तीमारदारों ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

डीएम से की शिकायत में सदर ब्लॉक के ग्राम विशुनापुर निवासी सुशील सिंह ने कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा है कि उनके भाई अरविंद सिंह (35) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

अरविंद का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। मोबाइल पर स्थिति खराब होने की जानकारी अरविंद ने सुशील को दी। सुशील जब अंदर जाने लगे तो स्वास्थ्य कर्मी उन्हें रोक दिया और बताया कि अरविंद को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया है। इसके बाद भी जब सुशील अपने भाई के कमरे में पहुंचे तो देखा कि अरविंद को ऑक्सीजन नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत सीएमओ से की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। शिकायत करने पर अरविंद को रेफर कर दिया गया। बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही अरविंद की मौत हो गई। वहीं पेहर बाजार निवासी प्रमोद ने बताया है कि उनके भाई का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर 25 अप्रैल को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे तो काफी देर तक उसे भर्ती तक नहीं किया गया। बाद में मीडिया प्रतिनिधियों के दखल पर भर्ती तो कर लिया गया लेकिन सही ढंग से उपचार नहीं मिल पा रहा है।
मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं लगाया जा रहा है जिसके चलते मरीजों की हालत बिगड़ती जा रही है। ऐसे में चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ सकती है। परिजन राजेंद्र, सुशील, हरिओम, इकराम व सलमान आदि ने डीएम व सीएमओ से लेवल-2 हॉस्पिटल की अव्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध ऑक्सीजन
कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। अस्पताल में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए कुछ सतर्कता बरती जा रही है। व्यवस्था के संबंध में शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विजय बहादुर सिंह, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed