फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Director of Sugarcane Committee jumps into Rapti River; SDRF engaged in search operation

Balrampur News: गन्ना समिति के संचालक राप्ती में कूदे, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

Wed, 30 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Director of Sugarcane Committee jumps into Rapti River; SDRF engaged in search operation
फोटो 55 तेज बहादुर सिंह। फाइल फोटो
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में तुलसीपुर मार्ग स्थित राप्ती पुल पर मंगलवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने नदी में किसी के गिरने जैसी आवाज सुनी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पुल पर एक बाइक और चप्पल मिली। छानबीन में बाइक सहकारी गन्ना समिति बलरामपुर के संचालक गोंडा निवासी तेज बहादुर सिंह (64) की होने की जानकारी हुई। आशंका है कि उन्होंने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


तेज बहादुर सिंह गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र के चंडालपुरवा गांव के निवासी हैं। वह सहकारी गन्ना समिति बलरामपुर में शिवगढ़, गोंडा क्षेत्र से गन्ना संचालक हैं। वर्तमान में वह बलरामपुर शहर के फुलवरिया चौराहे के पास अपने बेटे सत्येंद्र सिंह के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से निकले थे। शाम करीब पांच बजे उनके नाती शुभम सिंह की उनसे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने जल्द कुछ काम निपटाकर वापस आने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसके बाद देर शाम उनके राप्ती पुल पर पहुंचने की जानकारी मिली। पुल पर बाइक और चप्पल मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय निवासी तेज प्रताप ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुल के आसपास मौजूद लोगों ने नदी की ओर से किसी के गिरने जैसी आवाज सुनी थी। इसके बाद पुल पर बाइक और चप्पल दिखाई दिए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि राप्ती नदी का बहाव इस समय तेज है। एसडीआरएफ की टीम की मदद से नदी में तलाश कराई जा रही है। परिजन घटना के पीछे की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed