फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dilapidated pipeline will be replaced, water tank will be built

Balrampur News: बदली जाएगी जर्जर पाइप लाइन, बनेगी पानी की टंकी

Thu, 04 Jan 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated pipeline will be replaced, water tank will be built
बलरामपुर। शहर की पेयजल आपूर्ति दुरूस्त करने के लिए पुनर्गठन योजना को मंजूरी मिल गई है। निकाय निदेशालय ने शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये की बजट राशि स्वीकृत की है। इससे सप्लाई के लिए बिछी पुरानी व जर्जर हो चुकी पाइप लाइन को बदलने के साथ ही बदहाल हो चुके पंप ट्यूबवेल हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे शहरी इलाकों से जुड़ी करीब सवा लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलने से उनकी परेशानी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

सप्लाई के लिए बिछी पाइप लाइन के पुरानी व जर्जर हो जाने के कारण जगह-जगह लीकेज की समस्या से आए दिन आपूर्ति बाधित होने की परेशानी रहती है। इससे होने वाली पेयजल की किल्लत को दूर कराने के लिए अब नगर के 25 से अधिक वार्डों में सप्लाई से जुड़ी पाइप लाइनों का पुनर्गठन कार्य करने के साथ ही एक नई पानी की टंकी का निर्माण भी होगा। इसके लिए जमीन की तलाश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल निगम नगरीय ने एक प्रस्ताव तैयार कर डीएम के माध्यम से शासन को भेजा था। इस योजना के तहत शहर के नवविकसित इलाकों में शामिल मोहल्ला बलूहा, गदुरहवा, अंधियारी बाग, निम्कोनी, खालवा, नई बस्ती, तुलसी पार्क सहित कई मोहल्ले व कालोनियों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य सुगमता से हो सकेगा। इसके लिए इन इलाकों में बने हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए कनेक्शन मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही योजना के तहत स्वीकृत धनराशि से मोहल्ला पूरब टोला में खराब पड़े पंप हाउस का जीर्णोद्धार कार्य कर वहां सप्लाई के लिए नया पंप लगवाने का कार्य भी होगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर में संचालित अन्य पंप हाउस व पानी की टंकियों को भी सुरक्षित बनाने के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed