{"_id":"65a6cebaa4589e9a4b0fc4ec","slug":"difficult-to-walk-in-dense-fog-chill-continues-balrampur-news-c-99-1-slko1019-6169-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घने कोहरे में चलना दुश्वार, ठिठुरन बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घने कोहरे में चलना दुश्वार, ठिठुरन बरकरार
Wed, 17 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार सुबह भोर से छाए घने कोहरे के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार रहा। घने कोहरे के बीच चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को भी बरकरार रखा। न्यून्तम तापमान में गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते ही स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को एक दिन बढ़ा कर 17 जनवरी तक कर दिया गया है।
कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने तक से कतराने लगे हैं। मजबूरी में जिन्हें निकलना भी पड़ रहा है, वह भी ठंड से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह ढक कर चलने को विवश हैं। लगातार छा रहे घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर भी पूरी तरह ब्रेक लगा रखा है। ठंड को देखते हुए रोटरी ग्रेटर की तरफ से 200 गरीब बच्चों को मंगलवार को ऊनी टोपी का वितरण भी किया गया। संवाद