{"_id":"6afde0be4f7bc3602003668f","slug":"difficult-english-questions-left-examinees-perplexed-causing-them-trouble-in-writing-their-answers-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157995-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अंग्रेजी के कठिन प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया, उत्तर लिखने में हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अंग्रेजी के कठिन प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया, उत्तर लिखने में हुई परेशानी
Wed, 18 Nov 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। जिले के 1,815 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा दूसरे दिन भी दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 1,86,936 विद्यार्थियों के सापेक्ष 1,67,829 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 19,107 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों ने हिंदी और सामाजिक विषय के प्रश्नपत्र को आसान बताया, जबकि अंग्रेजी के कठिन सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। कई बच्चों को प्रश्नों को समझने और उनके उत्तर लिखने में काफी समय लगा। परीक्षार्थियों का कहना था कि अंग्रेजी के प्रश्नों के जवाब लिखने के लिए काफी सोच-विचार करना पड़ा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने हिंदी और कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने सामाजिक विषय की परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की हिंदी की परीक्षा कराई गई।
परीक्षा में प्राथमिक वर्ग यानी कक्षा दो से पांच तक के कुल 1,17,495 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,04,590 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 12,905 अनुपस्थित रहे। इसी तरह उच्च प्राथमिक वर्ग यानी कक्षा छह से आठ तक में 69,441 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 63,239 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6,202 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 19,107 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।