{"_id":"6a970ec4b19f14d0a1038cfa","slug":"dial-112-team-honored-for-saving-four-lives-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154125-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार जिंदगियां बचाने वाली डायल 112 टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार जिंदगियां बचाने वाली डायल 112 टीम सम्मानित
Tue, 01 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर में पीआरबी कर्मी को सम्मानित करते एसपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। राप्ती नदी में दंपति और उनके दो बच्चों के कूदने का प्रयास करने की सूचना पर तत्परता दिखाकर चारों की जान बचाने वाली डायल 112 पुलिस टीम को मंगलवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने पुलिस कार्यालय में टीम के कमांडर आरक्षी मनोज पाल और पायलट होमगार्ड अशोक शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
26 अगस्त की रात करीब 9:27 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि कोतवाली नगर क्षेत्र के बिजलीपुर स्थित राप्ती नदी पुल के पास एक दंपति अपने सात और तीन वर्षीय बच्चों के साथ नदी में कूदने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए दंपति व दोनों बच्चों को नदी में कूदने से रोक लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से चार जिंदगियां बचाई जा सकीं।