फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees took a holy dip on Kartik Purnima

Balrampur News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 05 Nov 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip on Kartik Purnima
बलरामपुर में राप्ती नदी के सिसई घाट पर स्नान करते श्रद्धालु ।-संवाद
बलरामपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने नदी व सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान ध्यान किया। भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर बछिया के साथ ही अपनी क्षमतानुसार दान पुण्य कर भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा।
विज्ञापन

सनातन धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य उपासना व अन्न आदि दान करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित सूर्यकुंड में स्नान करने के लिए भोर पहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड में स्नान करने के बाद मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। राप्ती नदी तट एवं शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मुंडन संस्कार कराने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

पेहर बाजार की कुआनो नदी के सुंदरघाट पर स्नान दान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन का दान भी किया। सादुल्लाहनगर के ककरघटा पुल पर भोर पहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। ललिया के मथुरा घाट, बढ़ईपुरवा और ललिया में श्रद्धालु जुटे। श्रीदत्तगंज के गुमड़ी घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। एसपी विकास कुमार ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी के चाक चौबंद इंतजाम के साथ ही जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed