फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees gathered to perform Jalabhishek of Lord Shiva

Balrampur News: भगवान शिव का जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 07:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to perform Jalabhishek of Lord Shiva
बलरामपुर के महदेइया में ​शिव मंदिर में भोलेनाथ को जला​भिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद
बलरामपुर। महाशिवरात्रि पर बुधवार को जिले के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। नगर के झारखंडी महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। घरों में भी भक्तों ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

जलाभिषेक करने में भक्तों को काई असुविधा न हो इसके लिए मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को अलग-अलग कतारबद्ध ढंग से प्रवेश कराया गया। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूर, गन्ना, बेर, पुष्प व अक्षत से जलाभिषेक किया। इसी तरह जिले के रेणुका नाथ मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर भगवतीगंज, कल्पेश्वरनाथ मंदिर राजापुर भरिया जंगल, शिवगढ़ धाम पचपेड़वा, शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित शिवालय एवं दु:खहरणनाथ मंदिर उतरौला में भी पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान शिवमंदिरों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा, लोगों ने खूब खरीदारी भी की।
विज्ञापन

बलरामपुर स्टेट ने 365 शिवमंदिर स्थापित कर बनाई थी छोटी काशी
बलरामपुर स्टेट ने जिले में शिवमंदिरों की स्थापना कर मिसाल पेश की थी। महान शिवभक्त महाराजा दिग्विजय सिंह व महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने बलरामपुर में 365 शिवालयों का निर्माण कराया था। इसी कारण जिले के इतिहास में नगर को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिले के प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई। भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए शिवालयों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी भीड़ व मंदिर परिसर की निगरानी की गई। - विकास कुमार, एसपी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed