फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees dance on devotional songs in the procession

Balrampur News: शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु

Sun, 09 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on devotional songs in the procession
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर के पुरानी बाजार स्थित वाल्मीकि बस्ती में डिवहार बाबा एवं दुर्गा माता मंदिर में शिवलिंग, शिव परिवार व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार को शोभायात्रा निकालकर शिवलिंग, शिव परिवार व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने उनकी पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। शोभायात्रा पुरानी बाजार से निकलकर हनुमान गढ़ी चौराहा, नई बाजार चौक व बलरामपुर चौराहा होते हुए वापस डिवहार बाबा दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर प्रंबधन समिति के शिवकुमार वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शोभायात्रा में विशाल गुप्ता, तुषार गुप्ता, दीपक वाल्मीकि, विमलेश वाल्मीकि, रोहित, विकास व मोनू सहित तमाम श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed