फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devipatan Temple will open under the supervision of PAC, Home Guards, PRD and Health Workers

पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी व स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में खुलेगा देवीपाटन मंदिर

Sun, 07 Jun 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Devipatan Temple will open under the supervision of PAC, Home Guards, PRD and Health Workers
तुलसीपुर (बलरामपुर)। लॉकडाउन के 77 दिन बाद आनलॉक-2 में सोमवार से खुल रहे शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालु पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी जवानाें व स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं व बीमार व्यक्तियों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। ये बातें रविवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि भक्तों की निगरानी के लिए मंदिर परिसर में एक प्लाटून पीएसी, आठ होमगार्ड, 15 पीआरडी जवान व स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कहा कि दो माह से अधिक समय से मंदिर बंद होने के कारण खुुलने पर भक्तों की भीड़ होने की संभावना है। मंदिर परिसर में तमाम तरह के कार्यक्रम जैसे मुंडन, छेदन आदि कराए जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे भक्तों के आने की भी संभावना है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए भक्तों को मास्क लगाना अनिवार्य है। बिना मास्क लगाए मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में सीएचसी अधीक्षक सुमंत सिंह चौहान, सीओ शिव प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय, अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल, प्रवीण सिंह विक्की, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed