{"_id":"5da60b998ebc3e016968931a","slug":"development-balrampur-news-lko487113939","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार लोगों का सुगम होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार लोगों का सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के नेपाल सीमा पर रहने वाली 25 गांवों की करीब 30 हजार आबादी को अब पहाड़ी नालों पर सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। कटहा पहाड़ी नाले पर प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण की मंजूरी दे दी है। दो करोड़ 97 लाख 42 हजार की लागत से इस नाले में 12 मीटर लंबे तथा चार मीटर चौड़े पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने समारोह पूर्वक पुल का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि कटहा पहाड़ी नाले से सीमा क्षेत्र के करीब 25 गांव की 30 हजार आबादी बरसात में बाढ़ के कारण जान जोखिम में डालती है। इस नाले पर पुल बनना बहुत जरूरी था।
काफी प्रयास के बाद प्रदेश सरकार ने इस पुल को मंजूरी देते हुए बजट दे दिया है। इस अवसर पर एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड मेघप्रकाश, एई कमलाकांत, जेई डीएन श्रीवास्तव, रवि यादव, सिद्घार्थ वर्मा, परमजीत सिंह पम्मी, दयाराम प्रजापति, पंकज सिंह, राजन तिवारी व योगेन्द्र पांडेय मौजूद रहे।