फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Destruction in 25 villages due to floods of Kharjhar drain

खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ से 25 गांवों में तबाही का मंजर

Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Destruction in 25 villages due to floods of Kharjhar drain
बलरामपुर। खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ से 25 गांवों में तबाही का मंजर है। पहाड़ों पर भारी बारिश होने से खरझार पहाड़ी नाले में उफान आया है। राप्ती नदी में भी फिर से पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

राप्ती नदी का जलस्तर घटने के बाद से जिले के दो तहसीलों के 30 गांवों के आसपास कटान तेज हो गई है। लोगों के घरों के साथ-साथ बेशकीमती जमीनें भी राप्ती नदी निगल रही है। बाढ़ व कटान प्रभावित पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। प्रशासन की तरफ से लोगों को मदद देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के निकट स्थित खरझार पहाड़ी नाले में शनिवार की सुबह अचानक बाढ़ आ गई। पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से क्षेत्र के 25 से अधिक गांव पानी से घिर गए। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के साहेबनगर, लोहेपनिया, रामगढ़, मैटहवा, शांतिनगर, लैबुड्डी, बनकटवा, लहेरी, विजयीडीह, जगरामपुरवा, सुखदेवपुरवा, सुगानगर, बरगदही, साखीरेत, औरहिया, कनहरा व दांदव सहित 25 से अधिक गांवों में खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ से तबाही का मंजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों एकड़ में लगी धान व गन्ने की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। लोगों के घरों में रखे सामान बाढ़ के पानी में खराब हो गए है। बाढ़ प्रभावित लोगों को छतों पर रहना पड़ रहा है।
बाढ़ के पानी से डूबी सड़कों पर भी आवागमन ठप है। बाढ़ पीड़ित राजेंद्र वर्मा, अलखराम, पदारथ गुप्ता, अशोक यादव, श्रवण कुमार, राम सागर, मंगल देव सिंह व राजू आदि ने शासन-प्रशासन से क्षति का आंकलन कराकर मदद मुहैया कराने की मांग की है। कौवापुर रेलवे स्टेशन के पास बाढ़ के पानी से बाईपास कट गया है जिस पर जुगाड़ करके लोग पार कर रहे है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह ने मौके पर राजस्व निरीक्षकों व हल्का लेखपालों को क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा है। पहाड़ों पर हुई बारिश से राप्ती नदी में उफान आने की संभावना है।

राप्ती नदी का जलस्तर घटने के बाद से कटान तेज हो गई है। सदर, उतरौला व तुलसीपुर तहसील के 30 से अधिक गांव के आसपास राप्ती नदी कटान कर रही है। राप्ती के कटान से लोग बेघर हो रहे है। लोगों की बेशकीमती जमीनें भी राप्ती नदी में समाहित हो रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। पीड़ितों को राशन, लंच पैकेट व अन्य राहत सामग्री दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed