{"_id":"5fe21b6e8ebc3e3f760f03b8","slug":"despite-the-sunshine-the-chill-did-not-decrease-balrampur-news-lko556216460","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने के बावजूद नहीं कम हुई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने के बावजूद नहीं कम हुई ठिठुरन
विज्ञापन
बलरामपुर। धूप निकलने के बावजूद मंगलवार को ठंड में खास कमी नहीं हुई। सर्द हवाओं के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की। जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने गरीबों को कंबल भी बांटा।
मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह 10 बजे के बाद सूर्य देवता का दर्शन होने पर ठंड में कमी का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड में कोई खास कमी नहीं मिली।
ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। गरीब व असहायों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका बलरामपुर एवं नगर पंचायत तुलसीपुर की तरफ से सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। तुलसीपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस प्रांगण में क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने 120 गरीब व असहायों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर तहसीलदार केजी तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, युवा मोर्चा जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा, शिव कुमार बाल्मीकि, बृज गोपाल पांडे, संतोष कुमार जायसवाल, विजय कुमार सोनी, शकील अहमद, दिलीप कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, प्रेम कुमार मित्तल, लेखपाल गुलाबचंद भारती आदि मौजूद रहे।
इसी तरह रेहरा ब्लाक के ग्राम ग्वालियर ग्रंट में मानव सेवा संस्थान द्वारा 170 परिवारों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण में दिनेश तिवारी, अश्वनी मिश्रा व शुभम तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। गैसड़ी ब्लाक के लालपुर मटेहना गांव में स्टैंडर्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की तरफ से डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी, डा. अब्दुल्ला खान, डा. अफरोज तालिक व मो. इरफान पठान आदि ने भी गरीब व असहायों को कंबल वितरित किया।