फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Described the merits of Ram Raj

राम राज की खूबियों का किया वर्णन

Sun, 13 Oct 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Described the merits of Ram Raj
बलरामपुर के भगवतीगंज में रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भगवतीगंज में चल रहे रामलीला का समापन शनिवार की रात भगवान राम के राज्याभिषेक से हुआ। रामलीला के अंतिम दिन गीत व भजन के माध्यम से राम राज्य की खूबियों का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

श्रीश्री 108 श्रीराम लीला संकीर्तन समिति भगवतीगंज में शनिवार की रात भगवान राम के राज्याभिषेक को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु वशिष्ठ ने भगवान राम को तिलक लगाकर मुकुट पहनाया। विधि-विधान से भगवान राम का राज्याभिषेक कर उन्होंने राज धर्म का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन

गुरु का आशीर्वाद लेने के बाद भगवान राम ने माता कौशल्या, सुमित्रा एवं कैकेई सहित सभा में मौजूद सभी वरिष्ठजनों व साधु-संतों का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि राजधर्म का पालन हर हाल में होगा। निजी हित छोड़कर राष्ट्र व प्रजाहित को प्रमुखता दी जाएगी। प्रजा की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम का राज्याभिषेक होते ही लोगों ने फूलों की वर्षा की। रामलीला के कलाकारों ने गीत व भजन के माध्यम से रामराज्य की खूबियों का वर्णन किया। यज्ञ-हवन के बाद रामलीला का समापन हुआ। इस अवसर पर राजेश केसरवानी, पुनीत गुप्ता, गंगा शर्मा, विजय अग्रवाल, भानू शर्मा, अशोक गुप्ता, राकेश केसरवानी, अनन्य गौरव मिश्रा, बाबूलाल अग्रवाल व गौरव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

इसी तरह सदर विकास खंड के हरिहरगंज बाजार में भी भरत मिलाप एवं राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हुआ। इस अवसर पर व्यासमुनि शुक्ला, बब्लू उपाध्याय व राकेश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed