{"_id":"6ae232352ed00338b803f4d8","slug":"deputy-rmo-took-feedback-on-paddy-procurement-preparations-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157057-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डिप्टी आरएमओ ने धान खरीद तैयारियों का लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डिप्टी आरएमओ ने धान खरीद तैयारियों का लिया फीडबैक
Wed, 28 Oct 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के डिप्टी आरएमओ कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में बुधवार को धान खरीद की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में डिप्टी आरएमओ गोविंद कुमार उपाध्याय ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने धान खरीद शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
जिले में एक नवंबर से 37 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू करने की तैयारी चल रही है। बैठक में क्रय केंद्रों पर कांटा, बोरा, पेयजल और किसानों के बैठने की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली गई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण और सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एक नवंबर से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरे कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
धान खरीद शुरू होने से पहले सभी क्रय केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट में धान खरीद को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी क्रय केंद्र प्रभारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, वरिष्ठ बाट-माप निरीक्षक, पीसीएफ और यूपीएसएस के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी और रीना नायक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।