फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dense fog until 11 o'clock, the westerly winds increased the sultriness

Balrampur News: 11 बजे तक छाया कोहरा, पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

Sun, 04 Jan 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dense fog until 11 o'clock, the westerly winds increased the sultriness
बलरामपुर के गोंडा रोड पर घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। रविवार को सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। सर्द पछुआ हवा से गलन बढ़ गई है। पूरा दिन लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन और झारखंडी रेलवे स्टेशन पर यात्री ठिठुरते नजर आए। अलाव के पास खड़े होकर लोग ठंड दूर करने की कोशिश करते रहे। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम रही और यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में बादलों के बीच हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। शाम चार बजे से ठिठुरन और बढ़ गई।
विज्ञापन


जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को अलाव जलाकर और गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाने पर जोर दिया गया है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और नमी के कारण ठंड अधिक महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू-सरसों की फसल को नुकसान का अंदेशा
ठंड का असर खेती पर भी देखने को मिल रहा है। घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन सरसों और आलू की फसल के लिए नुकसानदेह है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सियाराम कनौजिया ने बताया कि यदि कोहरा इसी तरह पड़ता रहा तो आलू और सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।

कंट्रोल रूम से लें मदद
ठंड को देखते हुए जिले में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9170277336 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9918206383 पर सहायता उपलब्ध रहेगी।
- विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed