फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dense fog put brakes on the speed of vehicles

घने कोहर ने वाहनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dense fog put brakes on the speed of vehicles
बलरामपुर। मौसम ने रविवार को अचानक करवट ली। पछुआ हवा ने मौसम को सर्द बना दिया है। सुबह घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। कड़ाके की ठंड पड़ने से गरीबों व बेसहारा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। लोगों का आरोप है कि ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। लोगों ने प्रशासन से अलाव व कंबल आदि का इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने से जिले में गलन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार सुबह घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। घने कोहरे में लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। सुबह 10 बजे के बाद सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन गलन दूर नहीं हुई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। गरीबों व बेसहारा लोगों ने जिला प्रशासन से अलाव का इंतजाम और कंबल आदि का वितरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार सचिन मदान ने बताया कि दिसंबर शुरू होते ही जिले के लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शीतलहरी व कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में छह रैन बसेरे संचालित करा दिए गए हैं। ठंड के दौरान अलाव जलवाने के लिए तहसीलों को पैसे आवंटित कर दिए गए हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में जिले के लोग कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में फोन करके मदद ले सकते हैं। रात में पेट्रोलिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जरूरतमंदों की सेवा करने वाले गैर सरकारी संगठनों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के चारों नगर निकायों, जिला महिला अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक-एक रैन बसेरा स्थापित किया गया है। बलरामपुर में जिला मेमोरियल अस्पताल के पास, उतरौला में बस स्टेशन के पास, तुलसीपुर में अखिलेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज व पचपेड़वा में जलकल परिसर के पास रैन बसेरे बनाए गए हैं। सभी रैन बसेरों की जीओ टैगिंग कराई गई है। तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को पेट्रोलिंग के लिए नामित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आपदा नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 8960010336 व 9170277336 पर संपर्क करके जानकारी हासिल की जा सकती है।

ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को पेट्रोलिंग करने और चारों नगर निकायों के ईओ को अलाव आदि का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है। कड़ाके की ठंड व शीतलहरी से होने वाली समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां की गई हैं। गरीबों व असहायों को मदद पहुंचाने के लिए गैर सरकारी व समाजसेवी संगठनों से सहयोग की अपील की गई है।
-राम अभिलाष, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed