फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demonstration on rising prices of diesel petrol

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on rising prices of diesel petrol
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर गाड़ी खींचकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय से पेट्रोल पंप तक वाहनों को खींच कर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। पेट्रोल पंपों पर भीख मांग कर कांग्रेसियों ने डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर गुस्सा जताया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहे पर धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि पिछले तीन माह से डीजल पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क और बार बार हो रही अनुचित बढ़ोत्तरी से भारतीय नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरा देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है। वहीं केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क को बार बार बढ़ाकर मुश्किल हालात में मुनाफाखोरी कर रही है। मई 2014 से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पहले 9.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.46 रुपये प्रति लीटर था। मोदी सरकार ने छह सालों में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 23.78 रुपये और डीजल व 28.37 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी कर दी है।
विज्ञापन

डीजल के उत्पाद शुल्क में 820 प्रतिशत और पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में बार बार वृद्धि करके मोदी सरकार ने पिछले छह सालों में 18 लाख करोड़ रुपये कमा लिए है। धरने को पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता, सुरेंद्र गौतम, अख्तर हुसैन, अवधेश पाल सिंह, प्रतीक मिश्र, मोहम्मद जमील, अमिरिका प्रसाद, विनय कुमार मिश्र, दीपक मिश्र, सलीम शाह, दीपक मिश्र, अनुज कुमार मिश्र, मेहताब खां, मोहम्मद हनीफ व विनोद मिश्र आदि ने संबोधित कर विरोध जताया और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद सरकार खुद कमाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे जनता को लाभ मिलना चाहिए उसे सरकार स्वयं लूट खसोट रही है। धरना प्रदर्शन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करते हुए कांग्रेसियों ने कैंप कार्यालय से वीर विनय चौराहे स्थित पेट्रोल पंप तक अपना वाहन खींचकर ले गए और भीख मांगकर पेट्रोल भराया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed