{"_id":"6164728b8ebc3e05ab3bd38d","slug":"demonstration-by-burning-effigies-of-terrorist-organizations-balrampur-news-lko5996703104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठनों का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठनों का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एमएलके पीजी कालेज गेट पर इस्लामिक आतंकी संगठनों का पुतला फूंका। श्रीनगर में दो शिक्षकों के आतंकी घटना में हत्या होने पर दुख जताया। दो मिनट का मौन रख मृतकों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आक्रोशित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से आतंकी संगठनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
धरने को संबोधित कर एमएलके पीजी कालेज के इकाई अध्यक्ष अक्षय शास्त्री ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होते हैं।
शिक्षकों की हत्या करना निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है। जिला सह संयोजक गौरव द्विवेदी ने धरने को संबोधित कर कहा कि घाटी में धारा 370 हटने के बाद शांति बहाल हो रही थी।
भारतीय सेना आतंकियों को लगातार खत्म कर रही है जिससे पड़ोसी देश और आतंकी संगठन बौखला गए हैं। लगातार कश्मीर के नागरिकों पर हमला कर रहे हैं। डर का माहौल बनाया जा रहा है जिससे गैर मुस्लिमों को सुनियोजित तरीके से घाटी से बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन
पुतला दहन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री अभिषेक सिंह, नगर मंत्री शिवम मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंबुज सिंह, अतुल मिश्र, हिमांशु चौहान व अंबुज भार्गव आदि मौजूद रहे।