फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demand to hang daughter's killers

डॉक्टर के हत्यारों को फांसी देने की मांग

Thu, 05 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to hang daughter's killers
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर आक्रोश जताते एमएलके पीजी कालेज के छात्र व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एमएलके पीजी कालेज के छात्रों ने हैदराबाद की घटना को लेकर गुरुवार को नगर में रैली निकालकर विरोध जताया। बेटी के हत्यारों को छात्र-छात्राओं ने फांसी दिलाए जाने की मांग की। केंद्र व राज्य सरकार से ऐसे दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए कानून में बदलाव करने की मांग उठाई। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडट, एनएसएस व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने छात्र-छात्राओं के रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए हैदराबाद की घटना पर चिंता जताई।
विज्ञापन

संस्कृत विषय की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमिला तिवारी, पूजा मिश्रा, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. एके लाल, डॉ. तुलशीश दूबे, डॉ. मनोज सिंह, प्रतीची सिंह, डॉ. अवनेंद्र दीक्षित, अनवर गनी, छात्र परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अभिषेक, खुशी मिश्रा व सिद्धी शुक्ला आदि ने हैदराबाद की घटना पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

विरोध रैली महाविद्यालय से निकलकर वीर विनय चौराहा, चौक, अस्पताल तिराहा होते हुए पुन: एमएलके महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ शामिल होकर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ित परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed