{"_id":"699c921c61840ddff4094c3e","slug":"demand-for-herbal-gulal-and-tank-pichkari-balrampur-news-c-99-1-brp1003-143359-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हर्बल गुलाल व टैंक वाली पिचकारी की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हर्बल गुलाल व टैंक वाली पिचकारी की डिमांड
Mon, 23 Feb 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार में कपड़े, रंग व पिचकारी खरीदते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। रंगों के पर्व होली को अब कुछ दिन बचे हैं। बाजारों में भी होली की रौनक छाने लगी है। रंग-गुलाल, कपड़े व पिचकारी आदि की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। इस होली में टैंक वाली पिचकारी और हर्बल गुलाल की खूब डिमांड हो रही है।
फरवरी का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। इस बार केमिकल वाले रंगों की बजाय हर्बल गुलाल और टैंक पिचकारियों की मांग तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों का रुझान अब त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की ओर बढ़ा है। कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो और नई-नई डिजाइन के पिचकारी बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी बिक्री जोरों पर है। दुकानदार राजीव कसौधन, मालिक राम व सुरेश ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। त्योहार की उमंग और बाजार की चहल-पहल से साफ है कि इस बार होली का रंग और भी ज्यादा चटख रहने वाला है।
हल्दी, चुकंदर व अरारोट वाले हर्बल गुलाल पहली पसंद
बाजार में इस समय हर्बल गुलाल लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव को देखते हुए हर्बल गुलाल के प्रयोग की बात कर रहे हैं। हल्दी, चुकंदर के रस व अरारोट वाले हर्बल गुलालों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
चलन में है बैगी जींस व प्रिंटेट शर्ट
युवाओं को इस समय बैगी जींस व प्रिंटेट शर्ट खूब भा रही हैं। बाजार में दुकानों पर कई रंगों के बैगी जींस की भरमार है। सिविल लाइन के राघव ने बताया कि बैगी जींस लंबी मोहरी वाला जींस होता है, इस समय यही चलन में है। इसी तरह प्रिंटेट शर्ट भी लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।