{"_id":"6702c3f8bf0b2e5a8c08f03e","slug":"demand-for-construction-of-cold-storage-balrampur-news-c-99-1-brp1008-115465-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराए जाने की मांग
विज्ञापन
बलरामपुर। कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा है। राज्यपाल से जिले की समस्याओं को दूर कराने तथा कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
कृषक उत्पादक संगठन के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश पांडेय, निदेशक राम प्रकाश पांडेय, बोर्ड डायरेक्टर राजेश्वर मिश्र, राजेश कुमार दुबे, राकेश त्रिपाठी व कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बीते दिन लखनऊ में राज्यपाल से मुलाकात की। उन्हें सौंपे गए मांग पत्र में कहा कि बलरामपुर में एक भी कोल्ड स्टोरेज न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक मात्रा में फलों व सब्जियों का उत्पादन करने वाले किसानों को गोंडा, अयोध्या व बहराइच के कोल्ड स्टोरेज में अपनी उपज रखनी पड़ती है।
राज्यपाल ने सोलर आधारित कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। संगठन के प्रतिनिधियों ने किसानों को प्रशिक्षण आदि की सुविधा दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण कराने की मांग भी की। कहा कि जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर पचपेड़वा के एक गांव में कृषि विज्ञान केंद्र संचालित है, जहां पहुंचना किसानों के लिए काफी कठिन रहता है। राज्यपाल ने इस समस्या का भी निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को श्रीअन्न का पैकेट भेंट किया। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने उद्यान निदेशक विजय बहादुर त्रिवेदी से भी मुलाकात कर जिले की समस्याओं से अवगत कराया।