फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demand for Chhota Bheem, Doraemon, and Rudraksh rakhis

Balrampur News: छोटा भीम, डोरेमान और रुद्राक्ष वाली राखियों की डिमांड

Thu, 27 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for Chhota Bheem, Doraemon, and Rudraksh rakhis
फोटो-20-बलरामपुर के तुलसीपुर में रक्षाबंधन खरीदती महिलाएं ।-संवाद
तुलसीपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर क्षेत्र के बाजार गुलजार हो उठे हैं। राखी, शृंगार सामग्री और उपहारों की खरीदारी के लिए बाजारों में दिनभर भीड़ रही। देवीपाटन मंदिर परिसर और मुख्य बाजारों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


बच्चों के लिए छोटा भीम, डोरेमोन, मोटू-पतलू और लाइट वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। वहीं कुंदन, जरदोजी, रुद्राक्ष और मोतियों से सजी फैंसी राखियों के साथ भैया-भाभी लुंबा राखियों की भी मांग है। राखी व्यवसायी प्रीति गुप्ता और श्याम गुप्ता ने बताया कि इस बार ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उपहार विक्रेता अजय गुप्ता और संजय गुप्ता के अनुसार कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक, फोटो फ्रेम, इलेक्ट्रॉनिक व सजावटी उपहारों की बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन


उधर, प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रक्षाबंधन पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर व्यवस्था से जुड़े अरुण गुप्ता ने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विशेष भंडारे की तैयारी की गई है। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed