{"_id":"5da4a9928ebc3e016968927b","slug":"delivery-in-candle-light-balrampur-news-lko486868643","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती के उजाले में कराया जा रहा प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्ती के उजाले में कराया जा रहा प्रसव
विज्ञापन
महरागंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का बोलबाला है। अस्पताल के चारों तरफ गंदगी के चलते मरीजों को भारी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। वाटर कूलर खराब होने से मरीजों का शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराया जाता है। अस्पताल की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने की मांग सीएमओ से की है।
सीएमओ को भेजे गए शिकायती पत्र में अब्दुल्ला, शिव सिंह, विजयपाल, अब्दुल अजीज, सूर्यलाल, सुखदेव, शिव कुमार, शिवराम, रिजवान व बाबूलाल आदि ने कहा है कि अस्पताल का गेट काफी दिनों से टूटा पड़ा है। नियमित सफाई न होने के कारण अस्पताल के चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य है। बाउंड्रीवॉल न होने के कारण मवेशियों एवं आवारा पशुुओं का जमावड़ा लगा रहता है। अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा लिखी जाती है। मरीजों को खून आदि की जांच के लिए भी प्राइवेट पैथालॉजी का सहारा लेना पड़ता है।
जनरेटर न होने के कारण बिजली न होने पर अस्पताल में मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराया जाता है। इन लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने की मांग की है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल में जो भी कमियां है उनमें सुधार का प्रयास किया जा रहा है। खराब वाटर कूलर को सही कराने व अस्पताल में नियमित सफाई का निर्देश दिया गया है।