फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deer caught two predators with four horns

हिरन की चार सींग के साथ दो शिकारियों को दबोचा

Wed, 21 Aug 2019 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Deer caught two predators with four horns
बलरामपुर के वन विभाग बरहवा रेंज में पकड़े गए शिकारी के साथ मौजूद एसएसबी व वन विभाग की टीम। - फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। चार अदद हिरन सींग के साथ दो शिकारियों को धर दबोचा गया है। एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने शिकारियों की धर पकड़ की है। शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वन्य जीवों के अंगों का शिकारियों पर तस्करी करने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

बरहवा रेंजर आरके सिंह ने बुधवार को बताया कि एसएसबी 9वीं वाहिनी सिरिया नाका और वन विभाग बरहवा रेंज की संयुक्त टीम ने झिंगहा मंदिर के साथ मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान चार अदद हिरन सींग के साथ दो शिकारियों को धर दबोचा गया है। दोनों शिकारी बाइक से हिरन सींग को लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

रेंजर ने संभावना जताई है कि हिरन की सींगों का तस्करी करने में शिकारी फिराक में थे। पकड़े गए शिकारियों की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के होमपुर निवासी इस्लाम तथा तुलसीपुर थाना क्षेत्र के भवनियापुर निवासी कलाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बाइक व चार अदद सींगों को जब्त कर लिया गया है। बाइक को सीज कर दिया गया हैै। गिरफ्तारी टीम में वन दरोगा वीर बहादुर सिंह, तरंग तिवारी, वन रक्षक अमित सारस्वत, राशिद, तरंग तथा एसएसबी निरीक्षक सिरियानाका कुलदीप सिंह की टीम मौजूद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed