{"_id":"65cd022bb724c583010d569b","slug":"decapitated-body-of-youth-found-on-railway-track-in-shahjahanpur-balrampur-news-c-99-1-slko1018-106944-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश
Wed, 14 Feb 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र के पूरनपुर गांव के युवक की सिर कटी लाश शाहजहांपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर मिली है। युवक दिल्ली में काम करता था। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय कामेश्वरनाथ यादव पुत्र बाउर पिछले पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर पीओपी का काम करने के साथ पुरानी दिल्ली के लाजपत नगर में किराए के मकान में रहता था। प्रतापगढ़ निवासी ठेकेदार अनूप वर्मा, महराजगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी दीपक मौर्य, विनोद मौर्य व सर्वजीत यादव भी उसके साथ रहते थे। ठेकेदार अनूप वर्मा के मुताबिक कामेश्वर सोमवार देर शाम बाजार जाने की बात कहकर कमरे से निकला था।
इसके बाद वह रात में घर नहीं लौटा। मंगलवार को भी वापस न आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। बुधवार सुबह कामेश्वर के बड़े भाई वृक्षाराम को भी फोन कर पूरी बात बताई गई तो पता चला कि वह घर पर भी नहीं पहुंचा है। इस बीच ग्राम प्रधान अक्षय कुमार वर्मा को शाहजहांपुर के जीआरपी थाने ने फोन कर बताया कि पूरनपुर के कामेश्वरनाथ यादव की सिर कटी लाश शाहजहांपुर से 25 किलोमीटर दूर भिरानपुर कटरा के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बुधवार को परिवार के लोग ग्राम प्रधान के साथ युवक का शव लेने शाहजहांपुर पहुंचे हैं। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। देर शाम तक युवक का शव गांव नहीं पहुंचा था। शाहजहांपुर जीआरपी थानेदार रेहान खान ने बताया कि शव की पहचान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।