फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Death of surgeon from Corona, 34 positive including DDO

कोरोना से सर्जन की मौत, डीडीओ सहित 34 मिले पॉजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Death of surgeon from Corona, 34 positive including DDO
बलरामपुर। जिले में कोविड 19 का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना से जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय के सर्जन की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला विकास अधिकारी सहित 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 308 हो गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि शनिवार व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 34 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में जिला विकास अधिकारी सहित बलरामपुर नगर के मोहल्ला नई बाजार से छह, भगवतीगंज से दो, सदर तहसील से एक, गदुरहवा उत्तरी से एक, गदुरहवा दक्षिणी से एक, सरयू नहर कॉलोनी से चार, मोहल्ला नौशहरा से एक, सिटी पैलेस से एक, मेवालाल तालाब से एक, दिलवापुर उतरौला से दो, पटेलनगर उतरौला से एक, मदरहवा पचपेड़वा से दो तथा देवरिया इनायत रेहरा बाजार से एक सहित जिले में कुल 34 लोगों की रिपोर्ट शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोवडि केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

11 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती 11 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट को निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने रविवार को बताया कि स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 308 हो गई है। 164 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 136 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोकसभा में दी गई चिकित्सक को श्रद्धांजलि
उतरौला। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सर्जन डॉ. आरपी मिश्रा की कोरोना से निधन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में शोकसभा का आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. एससी भारती, विजय कुमार, योगेंद्र, राम निवास मौर्य, वीरेंद्र कुमार गौड़, अशोक शाह, उर्मिला गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, सपना दूबे, उर्मिला पांडेय, डॉ. नसीरुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. अताउल्लाह खां, हिना कौसर, ज्ञान प्रकाश, शैैलेंद्र कुमार, प्रियंका रावत, प्रीति शुक्ला, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार दूबे व महेंद्र कुमार आदि ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed