{"_id":"5da4add38ebc3e93ab3b91ec","slug":"dealers-angry-against-increased-electricity-rates-balrampur-news-lko4868702160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ व्यापारियों ने सोमवार को आक्रोश जताया। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र नायब तहसीलदार तुलसीपुर को सौंपा है। समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी आर्य व महामंत्री रूपचंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने के लिए सरकार से मांग की गई है।
इसके साथ ही मंडी शुल्क पूरी तरह से समाप्त करने, व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलाने, बैंकों से नकद निकासी पर टीडीएस को समाप्त करने, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में बदलाव करने, ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने, व्यापारी बीमा योजना में 40 से 60 वर्ष के व्यापारियों को शामिल करने, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों को शीघ्र नामित करने एवं बैंकों में सिक्कों का जमा किए जाने का निर्देश देने आदि की मांग की गई है।