{"_id":"5f00af4b8ebc3e4328028786","slug":"deadbody-of-man-found-hanging-from-a-mango-tree-balrampur-news-lko529172031","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरिहवा गांव में युवक का शव गांव के उत्तर आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुरिहवा निवासी संजय मिश्र (20) का शव गांव के उत्तरी छोर पर आम के पेड़ से लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। मृतक के बड़े भाई सदानंद मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि तीन लोग उसके भाई को मानसिक रूप से परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाते थे। इसीलिए उसने खुदकुशी की है।
प्रभारी निरीक्षक आरके राय ने बताया कि बड़े भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।