फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body of unknown girl found near Nakati drain

Balrampur News: नकटी नाले के पास अज्ञात युवती का शव मिला

Thu, 20 Feb 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown girl found near Nakati drain
तुलसीपुर (बलरामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर इटवा चौराहे के आगे नकटी नाले के पास सड़क के ढलान पर घने झुरमुट में अज्ञात युवती का शव मिला है। करीब 15 दिनों तक शव पड़ा रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लग सकी। बृहस्पतिवार को बच्चों की सूचना पर लोगों को शव पड़े होने की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर लाश को झाड़ियां से निकाला। जो लगभग आधी सड़ चुकी थी। सिर के हिस्से को जानवरों ने खा लिया था। दूर से ही बदबू आ रही थी। पहनावा के आधार पर महिला की लाश होने की पुष्टि पुलिस ने की है। मृतका सलवार सूट पहने थी। शव के पास ही एक कुत्ता भी मरा पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। करीब 10 से 15 दिन पुरानी लाश है। जो लगभग आधी सड़ चुकी थी। बताया कि आसपास के बच्चे गेंद खेल रहे थे। गेंद लाश के पास चली गई। जिसके बाद बच्चों ने देखकर स्थानीय लोगों को बताया। शव के पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट होगा। शिनाख्त के लिए थानों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed