{"_id":"653e924f1d2412d43a024432","slug":"dead-body-of-student-bring-in-home-from-rishikesh-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4095-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गंगा में डूबा था छात्र, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गंगा में डूबा था छात्र, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
Sun, 29 Oct 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। बीते दिनों ऋषिकेश गए छात्र साकिब की नहाते वक्त गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। छात्र का शव रविवार की भोर पैतृक गांव हलौरा पहुंचा।
शव पहुंचते ही घर में रोना-पीटना मच गया। छात्र के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुट गई। सुबह ही परिजन ने शव को दफन कर दिया।
जरवा थाना क्षेत्र के हलौरा गांव निवासी इसरार अहमद का पुत्र साकिब गैसड़ी सोनपुर स्थित श्रीराम स्मारक शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल का छात्र था।
शैक्षिक भ्रमण पर ऋषिकेश गए साकिब नहाते समय पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में डूब गया था। पांचवें दिन साकिब का शव ऋषिकेश से 15 किलोमीटर दूर लक्ष्मण झूला बैराज के पास मिला।
सूचना पर साकिब के पिता इसरार अहमद व प्रधान इंद्रजीत साहू सहित पांच लोग शव लेने ऋषिकेश गए थे। बेटा का शव लेकर इसरार अहमद रविवार की भोर घर पहुंचे।
शव पहुंचते ही घर में रोना-पीटना मच गया। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने सुबह 9 बजे गांव के कब्रिस्तान में साकिब के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।