{"_id":"664102bf213c9521f907e65a","slug":"dead-body-of-nepali-middle-aged-man-found-in-dry-drain-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109626-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सूखे नाले में मिला नेपाली अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सूखे नाले में मिला नेपाली अधेड़ का शव
Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ओड़ाझार गांव स्थित सूखे नाले में नेपाली अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। वह नेपाल से अपनी बहू की तलाश करने मोहनापुर गांव आया था।
तुलसीपुर के ग्राम मोहनापुर निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनके चचिया ससुर सरजू प्रसाद (49) का परिवार कई वर्षों से नेपाल के गुगौली गांव में रहता है। इससे पहले सरजू प्रसाद गैसड़ी के जमुनीकला गांव में रहते थे। इस समय जमुनीकला में सरजू प्रसाद का पुत्र अपनी पत्नी के साथ रहता है। सरजू प्रसाद की बहू चार दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। बहू की तलाश के लिए सरजू प्रसाद तीन दिन पहले मोहनापुर आए थे। सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर चौकीदार ने सूखे नाले में सरजू प्रसाद का शव मिलने की सूचना दी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने जांच की है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।