{"_id":"666b2ee8c146e45a3a0c1951","slug":"dead-body-of-hyena-found-in-the-field-panic-in-the-village-balrampur-news-c-99-1-brp1008-110677-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेत में मिला लकड़बग्घा का शव, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेत में मिला लकड़बग्घा का शव, गांव में दहशत
Thu, 13 Jun 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा में लकड़बग्घा का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज में ग्राम पंचायत देवपुरा के मजरा करंगौलिया के एक खेत में बृहस्पतिवार को लकड़बग्घा का शव पाया गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाके में लकड़बग्घा के आने से बच्चों के साथ उनके पालतू जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन से सूचना दी। उपप्रभागीय वनाधिकारी माता बख्श सिंह ने बताया कि लकड़बग्घा नर प्रजाति का है। मृत्यु के कारण की जानकारी अभी नहीं है। उसकी जानकारी करने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।