{"_id":"64836114bdd32a2a00049307","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-barhara-kot-forest-balrampur-news-c-99-1-slko1019-131-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बड़हरा कोट जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बड़हरा कोट जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Fri, 09 Jun 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़़हरा कोट के पास जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटकता हुआ मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने वारदात के बारे में जानकारी दी। मौके पर पुलिस की टीम भेजी गई। पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारा और उसकी पहचान कराई। युवक की पहचान मेराज (35) निवासी ग्राम अक्सी बड़हरा के रूप में हुई। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।