फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body kept among patients for ten hours

दस घंटे तक मरीजों के बीच रखा शव

Sat, 15 Oct 2022 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body kept among patients for ten hours
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल के मेडिकल वार्ड में शनिवार को करीब दस घंटे तक बेड पर एक मरीज का शव पड़ा रहा और मृतक के परिजन रोते-बिलखते रहे। इससे अन्य मरीज व तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पास कांशीराम आवास का रहने वाला रुद्र कुमार मिश्र (48) लीवर की बीमारी के चलते कई दिन से अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार रात दो बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेकर जाने के बजाय वार्ड में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

इससे वहां भर्ती अन्य मरीजों के साथ तीमारदार परेशान रहे। तीमारदार राजेश कुमार, पप्पू व रजनी ने बताया कि बेड नंबर दो पर घंटों शव रखा रहने से काफी परेशानी हुई। कहा कि मृतक के परिजन वार्ड में ही शव के पास सिसक रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद परिजन शव लेकर चले गए, तब तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि कई बार शव को वार्ड से हटाकर मर्च्युरी में रखवाने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक के परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन शव लेकर चले गए।

नियमानुसार अस्पताल में किसी भी मरीज की मौत होने पर अस्पताल प्रशासन शव को सरकारी वाहन से निशुल्क उसके घर भेज देता है। किसी भी आपात स्थिति अथवा परिजनों के मना करने पर अस्पताल के कर्मचारी शव को वार्ड से हटाकर मर्च्युरी भेज देते हैं। ताकि वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed