फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव

Tue, 29 Sep 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from tree
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव के पास सागौन के बाग में पेड़ से वृद्ध का शव लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र पन्नालाल ने मंगलवार को बताया कि उनके पिता राम नरेश (70) का शव सागौन के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ पाया गया। बेटे ने बताया कि उनके पिता ने गांव के एक व्यक्ति से करीब 10 वर्ष पूर्व लड़की की शादी के लिए कुछ रुपये उधार दिये थे। उधारी मांगने को लेकर 28 सितंबर को मारपीट हुई थी तब उस व्यक्ति ने पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पिता घर से भैंस चराने के लिए निकले थे तभी से घर नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर सागौन के बाग में उनका शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। प्रभारी उप निरीक्षक हरैया थाना कलाधर दूबे ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed