{"_id":"675b206278454cdb4b0d88a8","slug":"dcm-entered-two-dhabas-and-paan-kiosk-one-dead-three-injured-balrampur-news-c-98-1-bhr1002-123869-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो ढाबों व पान की गुमटी में घुसी डीसीएम, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो ढाबों व पान की गुमटी में घुसी डीसीएम, एक की मौत तीन घायल
Thu, 12 Dec 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/खुटेहना। गोंडा मार्ग पर चिलवरिया चीनी मिल के पास बुधवार की रात दो ढाबों समेत पान की गुमटी में डीसीएम टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। इसकी चपेट में आकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली के चिलवरिया चीनी मिल के पास गोमती प्रसाद वर्मा और रामजी का ढाबा है। पास में ही स्थित नान्हू की पान की गुमटी है। बुधवार देर रात गोंडा के खरगूपुर थाना के इच्छापुरवा निवासी शिवकुमार उर्फ अरविंद (50) गोंडा से पालिश लादकर आसाम रोड स्थित फैक्टरी में माल उतारकर डीसीएम से लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित हुई डीसीएम दो ढाबों और पान की ढाबली में टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। वहां मौजूद हुजूरपुर थाना के चिट्टा बड़ागांव निवासी आरिफ (36) को रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ढाबली संचालक नान्हू (60), डीसीएम चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई रफीक ने बताया वे ट्रॉली में गन्ना लादकर चिलवरिया चीनी मिल पर आए थे। ट्रॉली लाइन में लगाने के बाद सामने स्थित खाने पीने के होटल पर बैठे थे। एक बेटा है, मौत से पत्नी मेहनाज समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
- वर्जन
डीसीएम ने दो ढाबा समेत पान की ढाबली में टक्कर मारी है, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
परमानन्द तिवारी, देहात कोतवाल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- ढाबा संचालकों का डेढ़ लाख का हुआ नुकसान
ढाबा मालिक गोमती के अनुसार वे रात में खाना खा रहे थे। इसी दौरान डीसीएम टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। इससे उन्हें लगभग एक लाख और अन्य ढाबा वाले को 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।