{"_id":"603d20d88ebc3ec96751212f","slug":"daughters-will-play-bugle-of-social-change-balrampur-news-lko5674124151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बदलाव का बिगुल बजाएंगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बदलाव का बिगुल बजाएंगी बेटियां
विज्ञापन
बलरामपुर के सिटी मांटेसरी इंटर कालेज में बेटियों को किया जा रहा जागरूक।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सामाजिक बदलाव का बेटियां बिगुल बजाएंगी। बेटियों को जागरूक करने के लिए जिले के कई स्कूलों में सोमवार को कार्यक्रम किए गए। मिशन शक्ति के तहत नारी सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन का प्रयास किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय बिलोहा, गैसड़ी व सीएमएस डिग्री कालेज में गोष्ठी कराकर बेटियों को सजग व सशक्त बनाने की दिशा में जागरूक किया गया।
राजकीय महाविद्यालय बिलोहा में प्राचार्य डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून तो बहुत बनाए गए लेकिन धरातल पर अभी तक लागू करना बाकी है। हम सभी लोगों को बेटियों व महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना होगा।
उनमें साहस व निर्भीकता उत्पन्न करने के लिए वातावरण तैयार करना होगा। परिवार से ही वातावरण बनाने की शुरुआत करनी होगी। अत्याचार से उबरने के लिए नारी को भी जागरूक होना होगा। सुदृढ़ और सशक्त समाज के हर बेटा-बेटी को शिक्षित होना आवश्यक है।
विज्ञापन
सामाजिक सरोकार व राष्ट्रीय दायित्वों का बोध शिक्षा से ही आएगा। बच्चों का अंदर छिपी प्रतिभा निखारने की जरूरत है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धीरज कुमार गुप्ता ने कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं व होने वाले अपराधों और उन पर अंकुश लगाने के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया।
मिशन शक्ति के तहत सीएमएस डिग्री कॉलेज में स्कूल प्रबंधन की तरफ से कार्यशाला कराई गई। कार्यशाला में प्रबंधक, प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्राओं आदि ने प्रतिभाग किया। महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूल आने व घर जाने के समय बसों व अन्य वाहनों से यात्रा करने के दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग के साथ जनपदीय एंटी रोमियो की टीम बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रही है। यूपी 112, ट्विटर सेवा, वूमेन पावर लाइन 1090 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बेटियों को जानकारी दी गई।
बेसिक शिक्षा विभाग के केजीबीवी नगर में नुक्कड़ नाटक कराया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को समाजसेवी गोपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वार्डेन सुधा मिश्रा, दीपक यादव व घनश्याम आदि मौजूद रहे।
केजीबीवी उतरौला में छात्राओं ने गांव में जाकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। बाल व महिला अधिकार के बारे में लोगों को जागरूक किया। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बालापुर में बेटियों ने कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया।