फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Daughters will become self-reliant through government schemes

सरकारी योजनाओं से बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

Fri, 05 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Daughters will become self-reliant through government schemes
बलरामपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बेटियां व महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। जरूरत है उन्हें अपनी इच्छाशक्ति व आत्मबल बढ़ाने की। यह बातें शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत जिले में सरकारी संस्थाओं व विभिन्न संगठनों की तरफ से आयोजित अभियान में अधिकारियों ने कहीं। इस दौरान बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पचपेड़वा ब्लॉक की सहकारी समिति हरखड़ी मारवाड़ी मोहल्ला में मिशन शक्ति योजना के तहत सहकारिता परिवार की ओर से 35 महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अपर जिला सहकारी अधिकारी जावेद अख्तर के नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान बेटियों व महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टाप सेंटर व स्वयं सहायता समूह के गठन आदि की जानकारी दी गई। बेटियों व महिलाओं को आत्मबल व इच्छाशक्ति बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व सचिव अजीत कुमार मिश्र ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बेटियों व महिलाओं को जानकारी दी। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक व हरैया सतघरवा ब्लॉक सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम कराया गया जिसमें महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। तुलसीपुर ब्लॉक सभागार में महिला पदाधिकारियों व अन्य महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें मिशन शक्ति के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीबीवी नगर क्षेत्र की वार्डेन सुधा मिश्रा ने रैली निकाल कर बाल अधिकार व महिला सशक्तिकरण पर बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया। रैली को सफल बनाने में दीपक यादव, अनवरजहां, पूजा, घनश्याम व लालजी आदि का सराहनीय योगदान रहा। सदर ब्लॉक सभागार में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बेटियों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के संबंध में खाका तैयार किया।

परिवहन विभाग की तरफ से बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। खैराही गांव में सदर तहसील की राजस्व टीम ने मिशन शक्ति के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय विशुनपुर विश्राम की तरफ से ग्राम कुदरगोड़वा में कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed