फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dark house in one and a half thousand houses of Adharpur village

अधीनपुर गांव के डेढ़ हजार घरों में अंधेरा

Mon, 14 Oct 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dark house in one and a half thousand houses of Adharpur village
बलरामपुर के अधीनपुर गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BALRAMPUR
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत अधीनपुर ग्राम पंचायत के अधिकांश मजरों में बिजली का कनेक्शन दिए बगैर ही कार्यदायी संस्था फरार हो गई है। बिजली का कनेक्शन न होने के कारण करीब डेढ़ हजार आबादी आज भी ढिबरी की रोशनी में जीवनयापन करने को विवश हैं।
विज्ञापन

डीएम को भेजे गए मांगपत्र में ग्रामवासी राजेश सिंह, गुड्डू सिंह, बंटी सिंह, प्रभूनाथ वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, राजा सिंह, सौरभ सिंह, संदीप यादव, राज कुमार मौर्य व अमित सिंह आदि ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत करीब दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत अधीनपुर के मजरे तुरंतपुर, भयागांव, रैवापुर, पुरानी बाजार एवं रायपुर में विद्युतीकरण का कार्य शुरु हुआ था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने विद्युतीकरण के लिए गांवों में खंभे लगाकर तार भी खींच दिया। ट्रांसफार्मर लगाने के बावजूद ग्रामीणों को बिजली का कनेक्शन दिए बगैर ही कार्यदायी संस्था फरार हो गई है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को जल्द से जल्द बिजली का कनेक्शन दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed