{"_id":"64e3b34376b3728de80425e4","slug":"danger-looming-over-power-supply-with-the-help-of-bamboo-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2050-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बांस-बल्ली के सहारे बिजली सप्लाई से मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बांस-बल्ली के सहारे बिजली सप्लाई से मंडरा रहा खतरा
Tue, 22 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। जिम्मेदारों की लापरवाही से रेहरा बाजार विकास खंड के ग्राम अतरौरा व परसरामपुर में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। इतना ही नहीं इलाके में एलटी लाइन न होने के कारण उपभोक्ताओं के घर सीधे ट्रांसफार्मर से ही बिजली कनेक्शन भी दे दिया गया है। इससे इलाके में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मंडरा रहे खतरे से परेशान क्षेत्रवासियों ने एक्सईएन पावर कारपोरेशन को पत्र भेजकर गांव में बिजली का खंभा लगवाकर एलटी लाइन से बिजली आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। क्षेत्रीय उपभोक्ता गुडडू तिवारी, संकटा तिवारी, दुखेश्वर, दीप नरायन, राकेश रोशन, अमृत व रोहित इत्यादि ने बताया कि गांव में करीब 15 वर्ष पहले विद्युतीकरण का कार्य कराया गया था। इसके तहत गांव में ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरु कराई गई थी। इसके बाद गांव में न तो आज तक बिजली का कोई खंभा लगाया गया और न ही एलटी लाइन से उसे जोड़ा गया है।
एलटी लाइन न होने के कारण उपभोक्ताओं के घरों का कनेक्शन सीधे ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया गया है। ट्रांसफार्मर से जोड़े गए इन कमजोर व झूलते तारों को बांस-बल्ली के सहारे घरों तक पहुंचाया गया है। आए दिन बांस-बल्ली गिर जाने तथा तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही हादसे का अंदेशा लोगों को परेशान करता रहता है। बरसात के दौरान हादसे की आशंका दो गुना बढ़ जाती है। इस संबंध में जेई बृजानन्द यादव ने बताया की शीघ्र ही गांव में विद्युत पोल लगा कर एचटी लाइन से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।