फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dal has become expensive and black pepper has become spicy

Balrampur News: दाल का तड़का हुआ महंगा, काली मिर्च हुई तीखी

Wed, 29 May 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dal has become expensive and black pepper has become spicy
बलरामपुर। महंगाई की मार ने पहले ही लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। वहीं अब मसाले और दालों की कीमतों में उछाल ने लोगों को चिंतित कर दिया है। तड़का लगाने के लिए जीरा महंगा हो गया। लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई से किचन का जायका बिगड़ रहा है। एक माह में ही लोगों को समान खरीदने में अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मसालों के साथ-साथ दालों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक महीने में ही कीमतों में काफी अंतर आया है। अरहर दाल अप्रैल में 160 रुपये किलो थी, जो अब 170 रुपये प्रति किलो बिक रही है। नगर के भगवतीगंज निवासिनी गुड़िया गुप्ता का कहना है कि इधर खाद्य पदार्थों के मूल्य में वृद्धि हुई है। सबसे अधिक जीरे का मूल्य बढ़ा है। दाल में तड़का लगाना हो या फिर सब्जी पकानी हो तो जीरा चाहिए। इसकी कीमत 280 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 400 रुपये हो गई है। काली मिर्च भी तीखी हो गई है। पहले 650 रुपये किलो थी और अब 700 रुपये प्रति किलो बिक रही है। ललिता सिंह कहती हैं कि इस तरह से मूल्य में वृद्धि से काफी दिक्कत हाेती है। अनुराधा गुप्ता कहती हैं कि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो रहा है, हर समय जरूरत के सामान में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

------------
एक माह के अंदर हुई सामानों की मूल्य वृद्धि
सामान-- अप्रैल--मई
अरहर-160-170
उड़द-110-140
चना-65-80
बेसन-80-100
जीरा-280-400
लाल मिर्च पीस-300-360
हल्दी-200-240
काली मिर्च-700-950
सरसो का तेल-105-135
रिफाइंड-105-130
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed