{"_id":"637bb5af9ba5216f12163d6d","slug":"dairy-operator-shot-dead-balrampur-news-lko658270692","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया के लालपुर चौराहे पर सोमवार रात बाइक सवार हमलावरों ने डेयरी संचालक की मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया मगर हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
ललिया थाना क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर निवासी बृजेश कुमार मिश्र (42) डेयरी संचालक थे। सोमवार रात वह बाजार गए थे। तभी लालपुर चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाश उन्हें गोली मारकर भाग गए। इससे बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि ललिया में हत्या की सूचना मिलते ही पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि अभी वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बृजेश के परिजनों से जानकारी करके मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।