{"_id":"653d49609f8eae7f4606b499","slug":"crushing-season-of-tulsipur-sugar-mill-started-with-boiler-puja-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4051-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ब्वायलर पूजा संग तुलसीपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ब्वायलर पूजा संग तुलसीपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
Sat, 28 Oct 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर चीनी मिल में हवन-यज्ञ करते मिल के अधिकारी।-संवाद
नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा चीनी मिल का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर(बलरामपुर)। स्थानीय चीनी मिल में शनिवार को हवन के साथ ब्वायलर पूजा की गई। ब्वायलर पूजा के साथ ही तुलसीपुर चीनी मिल के नये पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। चीनी मिल का संचालन नवंबर माह के तीसरे सप्ताह से होगा।
मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने चीनी मिल के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। पूजा के बाद शुभ मुहुर्त में हवन कुंड से आग निकालकर ब्वायलर में डाली। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों को बधाई देते हुए कहा कि पेराई सत्र 2023-24 के लिए चीनी मिल की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए जल्द ही मिल का ट्रायल प्रारंभ होगा। इसके बाद नवंबर माह के तीसरे सप्ताह से चीनी मिल का संचालन विधिवत शुरू हो जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से करने का आह्वान किया। इस मौके पर महाप्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार मलिक, महाप्रबंधक उत्पादन डीपी सिंह, सहायक महाप्रबंधक गन्ना विपिन, सहायक महाप्रबंधक एचआर एडमिन आशीष प्रताप सिंह सहित मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।