फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crowd of devotees gathering to worship Ganpati

Balrampur News: गणपति की आराधना को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 11 Sep 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathering to worship Ganpati
बलरामपुर। गणेश पूजा महोत्सव में भगवान गणेश की आराधना के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूजा पंडालों में भगवान गणेश की आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों व जागरण का आयोजन भी हो रहा है। मंगलवार को झारखंडी मंदिर पर आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता कराकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चौक उत्तर लाइन, पहलवारा, भगवतीगंज, रेलवे स्टेशन मोड़ व झारखंडी मंदिर परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा की आराधना के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। उतरौला के मोहल्ला रफ़ीनगर में सजे भव्य पांडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। इसके अलावा तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, सादुल्लाहनगर, गैड़ास बुजुर्ग, महदेइया, पेहर बाजार व ललिया आदि स्थानों पर भी पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

महाआरती थाल में साक्षी अव्वल
बलरामपुर। झारखंडी मंदिर परिसर में श्री गणेश पूजन महोत्सव की ओर से मंगलवार की रात महा आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने आरती थाल सजाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज महाआरती के बाद प्रतिभागियों के थाल का अवलोकन कर उन्हें पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सबसे सुंदर थाली सजाने वाली साक्षी पांडेय को प्रथम, ज्योति जायसवाल को द्वितीय तथा समृद्धि को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed