फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crowd gathered to welcome Minister of State

राज्यमंत्री के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Tue, 28 Sep 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to welcome Minister of State
बलरामपुर में जिले की सीमा पर राज्यमंत्री पल्टूराम का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन में सैनिक कल्याण, होमगार्ड व प्रांतीय रक्षक दल राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर आए सदर विधायक पल्टूराम का स्वागत करने के लिए जनसैैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

जनपद की सीमा से लेकर जिला मुख्यालय तक कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर राज्यमंत्री का अभिनंदन किया। राज्यमंत्री ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सहित जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में माथा टेक कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। भाजपा कार्यालय अटल भवन में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व होमगार्ड राज्यमंत्री बनने के बाद सदर विधायक पल्टूराम मंगलवार को गोण्डा से चलकर दोपहर दो बजे जिले की सीमा पर पहुंचे। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, एसएससी ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पिंकू, महामंत्री वरूण सिंह मोनू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। बलरामपुर चीनी मिल के पास चीनी मिल कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर राज्यमंत्री का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवतीगंज चौराहे पर स्थानीय व्यापारियों के साथ श्याम मित्र मंडल एवं श्री बाला जी परिवार के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहां से निकलकर राज्यमंत्री ने आजाद पार्क पहुंचकर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में माथा टेक कर बजरंगबली हनुमान, मार्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। यहां पर मंदिर के पुजारी व विद्यार्थियों ने माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। राज्यमंत्री शाम करीब पांच बजे भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचे।
यहां पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, झूूमा सिंह, सरदार परमजीत सिंह, कुसुम चौहान, आकाश पांडेय, राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू, संजय शर्मा, विजय गुप्ता व जिला महामंत्री रवि मिश्रा आदि ने माल्यार्पण व पुष्पवर्षा करके राज्यमंत्री का स्वागत-अभिनंदन किया।
पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए राज्यमंत्री ने सभी का कुशलक्षेम पूछा और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करने के लिए अभी से प्रचार प्रसार में जुटने का आह्वान किया।
देर शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी की आराधना की। शक्तिपीठ के महंत मिथलेश नाथ योगी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। राज्यमंत्री ने नगर के झारखंडी मंदिर में भी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की।
राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर आए सदर विधायक पल्टूराम ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। कहा कि क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा।
उत्तर प्रदेश शासन में राज्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता भी मंत्री बन सकता है यह भाजपा में ही संभव है। गरीब परिवार में पैदा होने के बाद मैने कल्पना भी नहीं की थी कि यहां तक का सफर तय करूंगा।

जनता के प्यार व लोगों के आशीर्वाद से मैं मंत्री बना हूं। जनता की सेवा करना ही अब हमारा धर्म है। सैनिक कल्याण व होमगार्डों की समस्याओं के निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed