फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पुरानी रंजिश में हंसिए से काटकर अधेड़ की हत्या

पुरानी रंजिश में हंसिए से काटकर अधेड़ की हत्या

Thu, 09 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में हंसिए से काटकर अधेड़ की हत्या
हंसिए से ताबड़तोड़ वार कर अधेड़ की हत्या
विज्ञापन



बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी ने अधेड़ व्यक्ति पर हंसिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


गंभीर रूप से घायल पीड़ित की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


तुलसीपुर इंस्पेक्टर एसके त्रिपाठी ने बताया कि, जगदीशपुर में गत प्रधानी चुनाव व अन्य कारणों से दो पक्षों में रंजिश चल रही है।


इसी के चलते सोमवार को गांव के बाहर भैंस चराने गए शोभाराम यादव व जय बहादुर मिश्र के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते जय बहादुर ने धारदार हंसिए से शोभाराम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन



पेट में ताबड़तोड़ हंसिए के प्रहार से शोभाराम लहूलुहान होकर गिर गया तो जय बहादुर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल शोभाराम को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया।


जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शोभाराम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव हो गया है। इसके चलते गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी जय बहादुर मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed