फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

Tue, 12 Mar 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत
पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप
विज्ञापन


बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के इटई रामपुर के मजरे हाजी जाफरडीह में मंगलवार दोपहर वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वृद्ध की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है।

वहीं पुलिस ने आक्रोश के बीच शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने ग्रामीणों के आरोप को फर्जी बताया है।

हाजी जाफरडीह गांव निवासी सत्तन (62) अपने घर की दीवार उठा रहे थे। गांव के ही एक व्यक्ति ने दीवार उठाने का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक सत्तन गिरकर बेहोश हो गया। इस पर पुलिसकर्मी ग्रामीणों के साथ सत्तन को अस्पताल ले गए। मगर इलाज से पहले ही सत्तन की मौत हो गई।

कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि सत्तन की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। इस संबंध में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त सत्तन मौके पर मौजूद नहीं था। उसके भाई कल्लू से पुलिस बातचीत कर रही थी। इसी बीच सत्तन वहां पहुंचा और अचानक तबीयत बिगड़ने से गिरकर बेहोश हो गया।


यही बात मृतक के भाई कल्लू ने पुलिस को लिखित दी है। ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यदि किसी तरह की पिटाई आदि की बात सामने आती है तो मामले की गहन छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed